
x
Bihar बिहार: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती जलाशय में रविवार को नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवसागर प्रखंड के किरहिंडी गाँव निवासी सुनील शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। सूरज स्थानीय स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था।
परिवार के अनुसार, रविवार दोपहर बिना बताए गाँव के कुल पाँच बच्चे दुर्गावती डैम में नहाने गए थे। सभी बच्चे जलाशय में कूदकर नहा रहे थे, तभी सूरज का पैर जलकुंभी में फंस गया। उसने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। साथी बच्चों से उसे कोई मदद नहीं मिल पाई और वह गहरे पानी में डूब गया।
घटना के बाद अन्य बच्चे गाँव लौटे और परिवार व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चेनारी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsBiharनहातेलड़केमौतBiharbathingboydeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





