
x
Bihar बिहार: गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के घुरियावां गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जेट्रोफा (रतनजोर) के बीज खाने से एक बुजुर्ग समेत 10 बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। सभी पीड़ितों को इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास जेट्रोफा के पेड़ के नीचे पहुंच गए। वहां उन्होंने गिरे हुए बीज खा लिए।
बीज खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को तेज पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और दस्त की शिकायत होने लगी। गांव में कोहराम मच गया। बीमार लोगों में चमारी चौधरी (70), सावित्री कुमारी (5), सुभाष कुमार (6), सुनीति कुमारी (6), प्रीति कुमारी (11), चांदनी कुमारी (7), जागृति (8), रचना कुमारी (7), सुरुचि कुमारी (8) और आसिका कुमारी (4) शामिल हैं। सबसे पहले सभी को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. मणिकांत कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों अखिलेश चौधरी, श्यामबली कुमार और रेणु देवी ने बताया कि दोपहर में खेलते समय बच्चे जेट्रोफा के बीज के संपर्क में आ गए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि जेट्रोफा के बीज बेहद जहरीले होते हैं और गलती से भी इन्हें खाने से जानलेवा असर हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsBiharजहरीलाबीजबच्चों11 बीमारBiharpoisonousseedschildren11 fall illजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





