
x
फाइल फोटो
भारतीय रेल ट्रेन यात्रा को बेहतर और सुखद बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय रेल ट्रेन यात्रा को बेहतर और सुखद बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है. इसी क्रम में इंडियन रेलवे ने देश की आधी आबादी के लिए एक बड़ी घोषणा की है. अब लंबी दूरी की ट्रेनों के हर कोच में 6 बर्थ महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगे. आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) से चलकर भागलपुर (BGP) तक जाने वाली विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन (गाड़ी संख्या 12367 एवं 12368) और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में यह सुविधा की गई है. इसके अलावा राजधानी सुपरफास्ट, हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन, दुरंतो सुपरफास्ट आदि में ट्रेनों में इस सुविधा की घोषणा की है. भागलपुर से प्रस्थान करने वाली विक्रमशिला, सूरत, दादर जैसे ट्रेनों में भी जल्द ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत 25 दिसंबर और 1 जनवरी से गरीब रथ एक्सप्रेस में महिलाओं को आरक्षित सीटें मिलने लगेंगी. इसके अलावा रेलवे ने 'मेरी सहेली' मुहिम की भी शुरुआत की है. इसके तहत महिला यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. भारतीय रेल ने 60 से अधिक उम्र वाले पुरुष और 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए लोअर बर्थ की व्यवस्था की है. बता दें कि ज्यादा उम्र के यात्रियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है.
किस कोच में कितनी सीटें रहेंगी आरक्षित
जानकारी के मुताबिक, लंबी दूरी की ट्रेनों के विभिन्न कोचों में महिलाओं के आरक्षित सीटों को लेकर निर्णय लिया जा चुका है. इसके तहत स्लीपर कोच में 6 बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. वहीं, थर्ड एसी में 4-5 बर्थ और- एसी टू में 3 से 4 बर्थ महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगे. बता दें कि एक आंकड़े के अनुसार, पूरे देश में चार हजार से अधिक ट्रेनें चलती हैं. प्रत्येक स्लीपर कोच में 6 और उससे अधिक एवं AC कोच में बर्थ आरक्षित करने की व्यवस्था की गई है. भारतीय रेल के अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्री के आदेश के बाद कई ट्रेनों में नई व्यवस्था लागू हो चुकी है. धीरे-धीरे लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में भी इसे लागू कर दिया जाएगा.
Next Story





