बिहार

शेयर मार्केट प्रशिक्षण को लेकर बिग बुल ट्रेनिंग अकादमी का किया गया शुभारंभ

Gulabi Jagat
19 May 2025 11:54 PM IST
शेयर मार्केट प्रशिक्षण को लेकर बिग बुल ट्रेनिंग अकादमी का किया गया शुभारंभ
x
Lakhisarai, लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित आर आई टी ऐकडमी कैंपस के एस एस कॉलेज के नजदीक एक कदम आर्थिक आजादी की ओर स्लोगन के साथ शेयर मार्केट प्रशिक्षण को लेकर बिगुल ट्रेनिंग अकादमी शुभारंभ किया गया। मौके पर शेयर मार्केट से संबंधित बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण सरल एवं साहित्य तरीके से दिए जाने के लिए लोगों को विस्तार से बताया गया । इस दौरान संस्थान के प्रमुख रामकुमार ने बताया कि शेयर मार्केट ट्रेंनिंग एवं मार्केटिंग किए जाने को लेकर तमाम आर्थिक आजादी चाहने वाले लोगों को इसके कोर्स की प्रशिक्षण दी जाएगी। प्रशिक्षण एक दिवसीय एवं दो दिवसीय अलग-अलग तरीके के हैं । शेयर मार्केटिंग से संबंधित कोर्स ,ट्रेडिंग ,मार्केट ,ट्रेंड ,एंट्री इंडेक्स ,ऑप्शन, ट्रेडिंग, स्टॉप लॉस ,एक्जिस्टिंग ,टेक्निकल एनालिसिस ,मनी मैनेजमेंट, साइकोलॉजी एवं सपोर्टिंग सहित अन्य प्रकार की तकनीकी जानकारी इस संस्थान के द्वारा लोगों को बताया जाता है । बिग बुल ट्रेनिंग अकादमी प्रमुख रामकुमार ने बताया कि इसके लिए संस्थान की ओर से इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण देने की तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। आगे रामकुमार ने कहा कि बिग बुल ट्रेनिंग अकादमी लखीसराय के बैजेस का अनाउंसमेंट भी शीघ्र ही किया जाएगा। इसके लिए एक दिन एवं दो दिन के अलग-अलग सेशन रखे गए हैं। दोनों प्रकार के सेशन के लिए अलग-अलग फीस एवं सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। ट्रेड को फाइंड करना, एंट्री ,एग्जिट, स्टॉप ,लॉस ,कॉल पुट आदि की पूरी ऑप्शन अधिक तमाम बिंदुओं पर कैसे शेयर मार्केट के माध्यम से प्रॉफिट अर्जित करना है इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा । इन्हीं बिंदुओं को लेकर आर आई टी अकादमी कैंपस चितरंजन रोड केसेस कॉलेज के नजदीक इस संस्थान का शुभारंभ किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान संदीप कुमार ,अमित कुमार शर्मा, धनंजय कुमार, अमर कुमार ,अंजनी कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे । विदित हो की फर्स्ट सेशन 1 जून 2025 एवं सेकंड सेशन 14 एवं 15 जून को आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक लोगों से अपना-अपना रजिस्ट्रेशन पूर्व करवाने का आग्रह किया गया है एवं अपनी आर्थिक आजादी के लिए इस संस्थान से जुड़ने की अपील की गई है।
Next Story