
x
Bhind भिंड: भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के अमलेहड़ी गांव में सोमवार शाम एक पूजा कार्यक्रम में प्रसाद के रूप में बांटे गए मालपुआ खाने से 70 से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव स्वास्थ्य अमले के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने का कारण जाना तो लोगों ने प्रसाद बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में मिलावट की आशंका जताई। जानकारी के अनुसार अमलेहड़ी गांव निवासी राधाकृष्ण तोमर ने सोमवार दोपहर 12 बजे अपने एक वर्षीय बेटे शौर्य के लिए पूजा का आयोजन किया था, जिसमें कन्या भोज के अलावा गांव में प्रसाद के रूप में बनाए गए पुए बांटे गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रसाद खाने के कुछ घंटे बाद ही पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। हालांकि, सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और अधिकतर बीमार लोगों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मौके से पूड़ी, घी और पूरी के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं। डॉ. यादव ने बताया कि गांव में तीन दिन तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
TagsBhindकन्या पूजनमालपुए70 बीमारBhindKanya PujanMalpua70 fell ill जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





