![किसान गोष्ठी में बताए गए प्राकृतिक खेती के फायदे किसान गोष्ठी में बताए गए प्राकृतिक खेती के फायदे](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/03/02/2609069-89.webp)
बक्सर न्यूज़: नगर के लालगंज स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी का शुभारंभ राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने किया. विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कम लागत में बेहतर उत्पादन की दिशा में जैविक व प्राकृतिक खेती उपयोगी है. वहीं, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी हरिगोविन्द ने खेती के नवीन तकनीक को अपनाने पर जोर देते हुए फसल सघनता में वृद्धि के लिए वर्ष में दो से अधिक फसल की बुआई करने, मशीनों का प्रयोग व सूक्ष्म सिंचाई के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. डा.देवकरण ने फसल मंन सूक्ष्म पोषक तत्व का प्रबंधन, फसल चक्र अपनाने व जलवायु परिवर्तन के अनुसार फसल प्रजाति के चयन की सलाह दी.
डा. मन्धाता सिंह ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे कम लागत के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में सुधार होता है. इस दौरान फसल में रसायनों के उपयोग के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए फसल में विभिन्न बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई. गोष्ठी में पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किश्त जारी होने के अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन प्रसारण दिखाया गया. इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन पाण्डेय, बिझौरा सरपंच मनोज सिंह, विनोद सिंह, चितरंजन तिवारी, रामप्रवेश दुबे, प्रभुनाथ तिवारी, गीता देवी, मनोरमा देवी, जानकी देवी, पुष्प देवी सहित कई किसान उपस्थित रहे. जबकि, कृषि विज्ञान केन्द्र के आरिफ परवेज, राकेश मणि, सरफराज अहमद, राजेश राय, अरविन्द कुमार, संदीप यादव, संतोष कुमार, अख्तर अली ने सहयोग किया.