
x
Begusarai बेगूसराय: जिले में STF और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर दयानंद मालाकार मारा गया. यह मुठभेड़ तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव में हुई, जो कभी नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता था. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी मनीष समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली|
पुलिस के अनुसार, दयानंद मालाकार पर हत्या, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम समेत 18 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे. वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था और इसी कारण उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है|जानकारी के अनुसार, STF को गुप्त सूचना मिली थी कि नोनपुर गांव का रहने वाला नक्सली एरिया कमांडर दयानंद मालाकार उर्फ छोटू, दमन, कुलवीर और आकाश अपने गांव में सक्रिय है और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है. सूचना मिलते ही STF और बेगूसराय पुलिस की टीम ने बुधवार देर शाम इलाके में छापेमारी शुरू की|
टीम जैसे ही नोनपुर गांव के पास बहियार में पहुंची, दयानंद को घेर लिया गया. खुद को घिरता देख दयानंद मालाकार ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से 20 राउंड से अधिक गोलियां चलीं, जिसमें दयानंद को गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई|
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक इंसास राइफल, एक कार्बाइन, एक पिस्टल और 25 कारतूस बरामद किए हैं. इसके साथ ही दयानंद मालाकार की पत्नी और नक्सली ममता देवी तथा एक अन्य पुरुष नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है|
घटना के बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है. मृत नक्सली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसपी मनीष ने बताया कि दयानंद मालाकार के छिपे होने की सूचना पर STF और बेगूसराय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी. मुठभेड़ में उसकी मौत हुई है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे. फिलहाल पूरे मामले की निगरानी खुद एसपी द्वारा की जा रही है और जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है|
TagsBegusaraiSTFएक्शनBegusaraiAction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





