बिहार

बेगूसराय : घर मे घुसकर नगदी समेत 50 लाख से अधिक के जेवरात लूट लें गए डकैत, विरोध करने पर चाकू से किया हमला

Renuka Sahu
5 Dec 2021 5:54 AM GMT
बेगूसराय : घर मे घुसकर नगदी समेत 50 लाख से अधिक के जेवरात लूट लें गए डकैत, विरोध करने पर चाकू से किया हमला
x

फाइल फोटो 

बेगूसराय जिले के रतनपुर ओपी क्षेत्र के मियांचौक मोहल्ला में रविवार की अहले सुबह आधा दर्जन डकैतों ने डकैती की भीषण घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेगूसराय जिले के रतनपुर ओपी क्षेत्र के मियांचौक मोहल्ला में रविवार की अहले सुबह आधा दर्जन डकैतों ने डकैती की भीषण घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। डकैतों ने शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी आदर्श वस्त्रालय के ऑनर व सोना चांदी व्यवसायी कपिलेश्वर मंडल के घर मे घुसकर नगदी समेत 50 लाख से अधिक जेवरात लूट लिया। लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। सबसे गंभीर स्थिति कपिलेशर मंडल के पुत्र राजीव रंजन की है। उनका निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शहरी क्षेत्र के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।

जख्मी राजीव रंजन की पत्नी संध्या ने बताया कि आधा दर्जन बदमाश सुबह में मिलने की बात कहकर अंदर घुस गये व परिवार के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया। मुंह पर टेप लगाकर करीब एक घंटा तक लूटपाट की। लॉकर की चाभी नहीं देने पर मेरे पति पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद आराम से लूटपाट की।
घटना की सूचना मिलते ही शहर स्थित वार्ड 34 मियाचक मोहल्ला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटनास्थल पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कितने रुपये व जेवरात की डकैती हुई, इसका आकलन किया जा रहा है। लेकिन पीड़ित परिजनों ने 50 लाख से अधिक के जेवरात ले जाने की आशंका जता रहे हैं।
Next Story