
x
Begusarai बेगूसराय: जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर थाना क्षेत्र स्थित जल संसाधन विभाग (PHED) के सरकारी आवास में कार्यरत चपरासी द्वारा नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि पीएचईडी में कार्यरत आरोपी चपरासी अब्दुल मजीद नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया और अमानवीय कृत्य किया। पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच की और मौके पर एफएसएल (फोरेंसिक) टीम को भी बुलाया गया। साथ ही पीड़ित बच्चे और आरोपी दोनों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल बेगूसराय में कराई गई।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 181/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 75(2), 127(2), 115(2), 198, 199 बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 लगाई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 52 वर्षीय अब्दुल मजीद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला है और वर्तमान में पीएचईडी सरकारी आवास, बेगूसराय में कार्यरत था।
TagsBegusaraiनाबालिगशोषणआरोपीगिरफ्तारBegusaraiminorabuseaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





