
x
Begusarai बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार को एक बेहद दुखद घटना घटी, जहां नुरूल्लाहपुर गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए आठ युवकों में से चार की डूबने से मौत हो गई. बाकी चार युवकों को स्थानीय लोगों ने समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के कई युवक दोपहर में नदी में नहाने गए थे|
इस दौरान उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था. जब एक युवक डूबा और अन्य उसे बचाने गए तो एक-एक कर आठ लोग डूबने लगे. चार को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी चार युवकों की मौत हो गई. चार की मौत, दो सगे भाई भी शामिल मृतकों की पहचान नुरूल्लाहपुर गांव निवासी नीतीश कुमार (14), अभिषेक कुमार (18), अविनाश कुमार (19) और रोशन कुमार (12) के रूप में हुई है. इनमें अभिषेक और अविनाश सगे जुड़वा भाई थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को नदी से बाहर निकाला गया।
TagsBegusaraiनदीयुवकोंमौतमातमBegusarairiveryouthsdeathmourning जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





