
x
Basti बस्ती: बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम न्यामतपुर में मंगलवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन स्वयं पुलिस की पीआरवी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले अशोक यादव को संतोष यादव ने रात करीब 11 बजे गोली मार दी। घटना का कारण दो पक्षों के बीच चल रहा जमीनी विवाद बताया जा रहा है, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
घटना के तुरंत बाद घायल अशोक यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अयोध्या रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। संतोष यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
TagsBastiजमीनविवादगोलीघायल Bastilanddisputebulletinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





