बिहार

बांका: डीएम के आदेश पर मनरेगा पदाधिकारी समेत आठ कर्मचारियों पर मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

Renuka Sahu
17 Feb 2022 5:19 AM GMT
बांका: डीएम के आदेश पर मनरेगा पदाधिकारी समेत आठ कर्मचारियों पर मामला दर्ज, जानें पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

बांका जिले के चांदन प्रखंड के दक्षिणी कसबा में मनरेगा योजना में अनियमितता तथा दूसरे विभाग के कार्य को दिखाकर मनरेगा से अवैध राशि निकासी को लेकर आठ मनरेगा पदाधिकारियों व कर्मियों के अलावा तत्कालीन मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बांका जिले के चांदन प्रखंड के दक्षिणी कसबा में मनरेगा योजना में अनियमितता तथा दूसरे विभाग के कार्य को दिखाकर मनरेगा से अवैध राशि निकासी को लेकर आठ मनरेगा पदाधिकारियों व कर्मियों के अलावा तत्कालीन मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम के आदेश पर डीआरडीए के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

एफआईआर में तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी चांदन सुरेश पासवान (वर्तमान में भागलपुर जिला में पदस्थापित), निबुलला प्रसाद (वर्तमान में मुंगेर जिला में पदस्थापित), वर्तमान कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश कुमार, तत्कालीन कनीय अभियंता चांदन रमेश कुमार आजाद(वर्तमान में कैमूर, भभुआ जिले में पदास्थापित), तत्कालीन कनीय अभियंता चांदन राकेश कुमार (वर्तमान में भागलपुर जिला में पदस्थापित), तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक दक्षिणी कसबा बसिला नवल किशोर मंडल एवं कुमार आनंद शेखर, तत्कालीन मुखिया दक्षिणी कसबा बसिला पंचायत उषा किरण शामिल है।
इस संबंध में डीआरडीए के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामला वर्ष 217-18 व 2020-21 का है। दो मनरेगा योजना में राशि निकासी के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया जबकि एक योजना दूसरे विभाग की है तथा उसमें मनरेगा की राशि की निकासी की गई। उन्होंने बताया कि करीब 15 लाख से अधिक की अवैध निकासी का मामला है। इधर चांदन थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 21/22 दर्ज कर लिया है तथा इसकी जांच की जा रही है।
Next Story