बिहार

बिहार में 10 जुलाई को होगी बकरीद की नमाज, आज से आम जनता के लिए बंद हुआ पटना का गांधी मैदान

Renuka Sahu
8 July 2022 4:37 AM GMT
Bakrid prayers will be held in Bihar on July 10, Gandhi Maidan of Patna closed for general public from today
x

फाइल फोटो 

पटना का प्रसिद्ध गांधी मैदान शुक्रवार से तीन दिन के लिए आम जनता के लिए बंद रहेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पटना का प्रसिद्ध गांधी मैदान शुक्रवार से तीन दिन के लिए आम जनता के लिए बंद रहेगा। 10 जुलाई को बकरीद पर गांधी मैदान में सामूहिक रूप से नमाज अदा तकी जाएगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पटना में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 282 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।

पटना के डीएम चंद्रशेखर और एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ने इसकी जानकारी दी। प्रशासन के मुताबिक गांधी मैदान में तीन दिन तक आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 10 जुलाई को बकरीद पर्व का आयोजन होने की संभावना है। गांधी मैदान में बकरीद पर सामूहिक नमाज होगी। पैदल आने वाले नमाजियों को किसी भी गेट से एंट्री मिल जाएगी। वहीं, गाड़ी से आने वाले नमाजियों का प्रवेश सिर्फ 5, 7 और 10 नंबर गेट से होगा। गेट नंबर 5 और 7 के बीच बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की पार्किंग की जाएगी।
शुक्रवार दोपहर एक बजे के बाद आम लोगों को गांधी मैदान में एंट्री नहीं दी जाएगी। डीएम ने गांधी मैदान में सफाई, पानी, स्वास्थ्य, पार्किंग, लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरों से मैदान के अंदर मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। शहर की प्रमुख जगहों पर भी बड़े स्तर पर मॉनिटरिंग होगी।
Next Story