बिहार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत Patelpur में छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया बैग

Gulabi Jagat
4 Sept 2024 4:36 PM IST
उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत Patelpur में छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया बैग
x
Lakhisarai लखीसराय: सूर्यगढ़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत पटेलपुर में छात्र-छात्राओं के बीच बैग का वितरण किया गया। बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधा पोशाक, छात्रवृत्ति, मध्यान भोजन, किताब और अब बैग एवं उसमें कॉपी, स्केल, औजार बॉक्स, ड्राइंग पेपर, कलम इत्यादि सामग्रियों के साथ सभी बच्चों को बैग उपलब्ध कराया गया । विद्यालय के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अधिवक्ता अमृत भाई पटेल के द्वारा वितरण किया गया । मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भावेश कुमार शिक्षक कर्मी- रीना कुमारी, चांदो कुमारी, सुरेंद्र कुमार सभी मिलकर उपस्थित बच्चों को बैग उपलब्ध कराकर नियमित विद्यालय, ड्रेस कोड एवं बैग के साथ आने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
Next Story