बिहार
CPI के तत्वावधान में आयोजित किया गया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती
Gulabi Jagat
14 April 2025 7:50 PM IST
x
Lakhisarai। संतर मोहल्ला स्थित जिला कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नगर तथा अंचल परिषद के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखीसराय अंचल सचिव ओम प्रकाश मंडल तथा संचालन नगर सचिव श्री राम भगत ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिंहा ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माण के साथ-साथ देश के अंदर छुआछूत, भेदभाव के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। अंतिम पायदान के लोगों को न्याय तथा इंसाफ मिले इसके लिए उन्होंने आजीवन प्रयत्न किया। सीपीआई इनके विचारों के बहुत करीब है क्योंकि सीपीआई अपने स्थापना काल से ही समाज के सबसे निचले तबके की लड़ाई को मजबूती से लड़ रहा है । समानता तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। आज हम सभी को बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए लड़ाई को तेज करना पड़ेगा क्योंकि आज जिस संविधान को बाबा साहब ने बनाया उस संविधान पर हमला तेज हो गया है। संविधान को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है । लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। सभा को सीपीआई के जिला कार्यकारणी सदस्य अरुण कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए विस्तार से बाबा साहब के विचारों को रखा।
सभा को संबोधित करते हुए अंचल सचिव ओम प्रकाश मंडल तथा नगर सचिव श्री राम भगत ने कहा कि हम लोग बाबा साहब के बनाए गए संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे । संविधान की रक्षा के लिए हम लोग लगातार लड़ाई को तेज करते रहेंगे । बाबा साहब के उपदेशों के गांव गांव तक ले जाकर समानता की लड़ाई को तेज करेंगे। सभा को एआईवाईएफ के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा दलित अधिकार आंदोलन के नेता रंजीत पासवान ने संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालकर उनके उद्देश्य पर चलने का संकल्प लिया। सभा को सुधीर पासवान ,हकीम पासवान, विनोद कुमार, सुर्यगढ़ा अंचल सचिव कैलाश इंजीनियर सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।
Tagsसीपीआईतत्वावधानआयोजितबाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंतीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





