बिहार
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Gulabi Jagat
30 Jun 2025 9:28 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में चानन प्रखंड के कुंदर पंचायत अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय रेऊटा में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार के द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को समाज कल्याण विभाग, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। उन्होंने बाल विवाह के बारे में बताते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप बन चुका है, जो देश के प्रगति में सबसे बड़ा बाधक बना हुआ है।अब समय आ गया है इसे जड़ से हटाने का।उन्होंने बाल विवाह रोकथाम हेतु सभी छात्राओं को मुखरता के साथ विरोध करने को कहा।
साथ ही दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा, 181, वन स्टॉप सेंटर, डायल 112 ,जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं अन्य लाभकारी योजना की जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने सभी बच्चियों को शिक्षा से जोड़ने पर बल देने को कहा एवं किसी भी महिला या किशोरी को किसी भी प्रकार के योजना की जानकारी लेना हो तो हब कार्यालय या 181से संपर्क करने को कहा गया। लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने कहा की बेटा भाग्य से होता है तो बेटी शौभाग्य से। आज बेटी प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। आवश्यकता है अपने अधिकार को जाने एवं इस अपने जीवन में उतारें। विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार ने कहा कि आज की बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में बेटों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रगति कर रहे हैं। बैड टच गुड टच के बारे में भी जानकारी दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।अंत में बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ भी लिया गया। मौके पर शिक्षिका पूजा भारती, नीतू कुमारी, रूबी कुमारी,एम टी एस नवीन्द छात्रा रिया, पुल्कित गुप्ता, अंशु, संध्या, सोनम, अनुपमा सहितसैकड़ों छात्रा मौजूद रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारLakhisaraiलखीसराय
Next Story





