
x
Aurangabad औरंगाबाद: ट्रक लूट मामले में फरार आरोपी को नगर थाना पुलिस ने मसौढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जहानाबाद जिले का निवासी रितेश कुमार है। छह माह पूर्व अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के वार्ड 33 स्थित गांधी नगर मोहल्ले से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित यामाहा शोरूम के बगल में खड़े ट्रक की चोरी कर ली थी। लूट के दौरान चोरों ने शोरूम की सुरक्षा में तैनात एक गार्ड को भी अगवा कर लिया था।
उन्होंने उसकी पिटाई की, हाथ-पैर बांध दिए और उसे घटनास्थल के दूसरी ओर एक खेत में छोड़ दिया। इसके बाद वे ट्रक लेकर फरार हो गए। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर मामले में कार्रवाई की गई। सलैया थाना क्षेत्र के खैरा मंझौली गांव निवासी बबन कुमार यादव ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर चोरी हुए ट्रक को पहले ही बरामद कर लिया था। आज पटना जिले के मसौढ़ी में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक लूट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Next Story





