
x
Aurangabad: बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के पोकथा निवासी 58 वर्षीय श्री नंद पांडे के रूप में हुई है. इस घटना में उनकी पत्नी लीलावती देवी और पुत्र सूर्यकांत पांडे घायल हैं, जिनका इलाज जारी है|
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पुत्र सूर्यकांत पांडे डेहरी स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण डेहरी से सासाराम हो गया था। इसी कारण वे रविवार को डेहरी स्थित अपना किराए का मकान खाली कर पूरे परिवार के साथ औरंगाबाद शिफ्ट हो रहे थे। वे अपनी बाइक (संख्या BR24AN8738) से औरंगाबाद की ओर आ रहे थे, तभी टेंगरा मोड़ के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में श्री नंद पांडे की मौके पर ही मौत हो गई|
दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे-19 को टेंगरा मोड़ के समीप जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ नीरज कुमार, सीओ मंजेश कुमार और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला.अधिकारियों के समझाने और उचित कानूनी कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और यातायात सुचारू हुआ|
TagsAurangabadहादसापितामौतमां-बेटाघायलAurangabadAccidentFatherDeathMother and SonInjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





