बिहार

पटना में दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गई पटना पुलिस पर हमला, जानें पूरा मामला

Sarita
7 Aug 2022 10:58 AM IST
Attack on the police who went to nab the doctor accused of trying to rape in Patna, know the whole matter
x

फाइल फोटो 

बिहार की राजधानी पटना में दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार की राजधानी पटना में दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी डॉक्टर, उसके साथी और बाउंसरों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी डॉक्टर पटना के एक नामी निजी अस्पताल में कार्यरत है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मारपीट करने के मामले में 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके के नेहरू मार्ग स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर के खिलाफ एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी डॉक्टर को पकड़ने शनिवार शाम अस्पताल के पहुंची। जब डॉक्टर अस्पताल से बाहर आया तो पुलिस ने उसे वहीं धर दबोचा। उसे गिरफ्तार करके जब ले जाने लगे तो वहां आरोपी का एक साथी डॉक्टर, बाउंसर और अन्य लोग आ गए। उन्होंने जबरन आरोपी को पुलिस की गाड़ी से उतार दिया।
देखते ही देखते भारी हंगामा हो गया। करीब एक दर्जन बाउंसर अस्पताल के गेट पर पहुंचे और दारोगा अनूप कुमार को घेर लिया। फिर दोनों पक्षों में बहस हुई। इस बीच डॉक्टर और बाउंसरों ने मिलकर दारोगा और अन्य पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी अस्पताल में जाकर छिप गया। फिर पुलिस ने डॉक्टर और बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है मामला?
आरोपी डॉक्टर बेगूसराय जिले के बलिया का रहने वाला है। कुछ महीने पहले उसकी सगाई दीघा की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। दीघा थानेदार राजकुमार पांडेय के मुताबिक डॉक्टर ने लड़की वालों से 22 लाख रुपये लिए थे। सगाई के बाद वह लड़की को लेकर होटल गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद लड़की के घर पर भी एक बार दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती ने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी। मां ने डॉक्टर के खिलाफ दीघा थाने में केस दर्ज करवाया। आरोप सही पाए जाने के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।
Next Story