बिहार

पुलिस वाहनों पर आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव

Saba Naaz
6 July 2026 3:46 PM IST
पुलिस वाहनों पर आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव
x

Bihar: शेखपुरा शहर के मेंहुस मोड़ निवासी 19 वर्षीय बीटेक छात्र हंसराज उर्फ राजा का शव जमुआरा पहाड़ स्थित गहरे तालाब से बरामद हुआ है। वह तीन दिन से लापता था। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार, लापता छात्र की तलाश के लिए प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को लगाया था। टीम ने गहरे तालाब से शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया, जिससे चार गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। परिजनों का कहना है कि छात्र शनिवार दोपहर घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सीसीटीवी फुटेज में उसे महादेव नगर मार्ग से जाते हुए देखा गया था। उसकी बाइक बाद में जमुआरा पहाड़ के पास लावारिस हालत में मिली थी।

परिजनों ने यह भी दावा किया है कि शव से खून निकल रहा था और मोबाइल व चप्पल गायब थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत होती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Story