बिहार

प्रखंड Congress कमिटी की एक अहम बैठक का किया गया आयोजन

Gulabi Jagat
15 Sep 2024 12:30 PM GMT
प्रखंड Congress कमिटी की एक अहम बैठक का किया गया आयोजन
x
Lakhisarai लखीसराय: जिले स्थित बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन विस्तार एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान गौरव सिंह अध्यक्ष प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमरेश कुमार अनिश भाग लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोर शोर से तैयारी करने एवं बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के संगठन विस्तार का फैसला लिया गया है ।
इसके अलावा एक प्रस्ताव पारित कर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी को स्वीकृति के लिए भेजा गया। कार्यक्रम में दिवाकर कुमार सिंह, राजकुमार बड़ैय, अमोद कुमार, मणीकांत पासवान, उमाशंकर सिंह, नारायण सिंह, शंभु कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष बड़हिया, जय किशोर यादव, राजकुमार पासवान दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष,शत्रुघन सिंह, नवलकिशोर सिंह राम मूर्ति सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रभात कुमार, विजय महतो, सदन महतो, नितेश कुमार, राम निवास सिंह एंव सैकड़ों कार्यकर्ता ने अपना अपना विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Next Story