बिहार

बांका में हादसा: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस

Renuka Sahu
2 Aug 2022 6:30 AM GMT
Accident in Banka: Bus full of passengers fell into river
x

फाइल फोटो 

बिहार के बांका में एक यात्री बस नदी में गिर गई। जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के कुंजलगढ़ी मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह यह बस ढोढो नदी में पलट गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के बांका में एक यात्री बस नदी में गिर गई। जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के कुंजलगढ़ी मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह यह बस ढोढो नदी में पलट गई। इस हादसे में करीब 10 यात्री जख्मी हो गए। बस बांका से जमुई जा रही थी। हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक व खलासी फरार हो गया। जबकि यात्रियों के बीच कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से किसी तरह लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों इलाज के लिए सभी घायलों को बेलहर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जयशंकर नामक बस यात्रियों को लेकर बांका से जमुई जा रही थी। बेलहर के समीप चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नदी में पलट गई। हालांकि नदी में पानी नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घायल यात्रियों में बांका व जमुई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बेलहर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम जारी है।
Next Story