बिहार

Teli Sahu समाज की बैठक संगठन की मजबूती पर हुई विशेष चर्चा

Gulabi Jagat
18 Jan 2026 10:23 PM IST
Teli Sahu समाज की बैठक संगठन की मजबूती पर हुई विशेष चर्चा
x
Lakhisarai, लखीसराय । ​जिला मुख्यालय स्थित शिवम मैरेज हॉल में तेलिक साहू समाज' की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश साहू ने की, जिसमें समाज के उत्थान और संगठन के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को धारदार और मजबूत बनाने के लिए नए कार्यकारी अध्यक्ष का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें समाज के तरफ से रवींद्र साव का नाम आया ,और सभी लोगों ने इस का समर्थन किया ,सर्व सहमति से रविंद्र साव को कार्यकारी जिला अध्यक्ष घोषित किया गया, एवं संगठन विकाश आनंद को युवा अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। प्रेम किशन को युवा जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
​नए पदों पर नियुक्ति: समाज के कार्यों को गति देने के लिए महिला जिला अध्यक्ष मंजू देवी एवं महामंत्री शोभा देवी का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त, संजीव स्नेही को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के बीच सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ,प्रत्येक सदस्य से 100 रुपये सदस्यता शुल्क लिया जाएगा, ताकि सामाजिक कार्यों के लिए एक कोष बनाया जा सके। आगामी तीन महीनों के भीतर जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर भारी संख्या में स्वजातीय बंधुओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
​इस बीच रसीद बुक के माध्यम से सदस्यता शुल्क जमा करने और बैंक में समाज का एक समर्पित खाता खोलने का भी निर्णय लिया गया, ताकि आर्थिक लेनदेन पूरी तरह पारदर्शी ररहे।
बैठक में तेली साहू समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं संरक्षक का अभिनंदन नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष विकास आनंद ने अंगवस्त्र एवं फूल माला देके किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश युवा जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू, मंटू शाह, एवं संरक्षक के रूप में ओमप्रकाश साव, लक्ष्मण साहू ,दिनेश साहू, आप प्रोफेसर वाल्मीकि साहू,अधिवक्ता परसार्थी साव, विष्णुदेव साव, शोभाकांत साह, राजेंद्र साहू, मनोज गुप्ता, संजीव शाह थे,अन्य सामाजिक लोगों में गोपी साह, सनोज शाह, पीयूष कुमार , राजेश साव , जयशंकर प्रसाद, उमेश कुमार,रतन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
​बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सबों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
Next Story