बिहार

Bangladesh में हिंदुओं पर अत्याचार के विरुद्ध लखीसराय में विशाल आक्रोश मार्च आयोजित

Gulabi Jagat
26 Dec 2025 11:23 PM IST
Bangladesh में हिंदुओं पर अत्याचार के विरुद्ध लखीसराय में विशाल आक्रोश मार्च आयोजित
x
Lakhisarai, लखीसराय : बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अमानवीय अत्याचार, हिंसा और मानवाधिकार हनन के विरोध में आज लखीसराय में एक विशाल आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च दोपहर 2 बजे विद्यापीठ चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार समिति परिसर तक पहुँचा। मार्च में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समाजसेवी संगठन तथा हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराते हुए पीड़ित हिंदू भाइयों-बहनों के प्रति एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की।
मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध नारेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस विषय में संज्ञान लेने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “बांग्लादेश की धरती पर हमारे हिंदू भाई-बहनों पर हो रहे अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं। मंदिरों को क्षति पहुँचाई जा रही है और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। यह केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि मानवता और सभ्यता का प्रश्न है। भारत सरकार ने इस विषय में कूटनीतिक स्तर पर कदम उठाए हैं, लेकिन अब वैश्विक स्तर पर जन-आवाज़ को और मजबूती देने की आवश्यकता है। हम मांग करते हैं कि पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज की एकता और शांतिपूर्ण विरोध ही इस प्रकार के अन्याय के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत है।
मार्च में भाजपा महामंत्री सनोज साहू, प्रमोद कुशवाहा, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, अभिषेक सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, चंदन यादव बजरंग दल के सोनू पटेल , अजय कुशवाहा तथा जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा मुरारी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह आक्रोश मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और बांग्लादेश में पीड़ित हिंदू समाज के समर्थन में धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक बना। आयोजन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों ने एकजुट होकर न्याय और मानवाधिकारों के पक्ष में आवाज़ बुलंद की।
Next Story