बिहार
ICDS के तत्वावधान में 7वां पोषण पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ
Gulabi Jagat
8 April 2025 11:14 PM IST
x
Lakhisarai: आईसीडीएस जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बंदना पांडेय के नेतृत्व में 7वां पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से जन जागरूकता के माध्यम से किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । जो 8 अप्रैल से प्रारंभ होकर कुल 15 दिन तक यानी 22 अप्रैल 2025 तक चलेगा। पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य समग्र रूप से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं स्तनपान करने वाली माता किशोरियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार लाने हेतु जन भागीदारी से गतिविधियों का आयोजन कर जन आंदोलन का रूप दिए जाने का प्रयास किया जाना है।
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा अंतर्गत मुख्यत: पांच थीम पर जन जागरूकता अभियान किया जाएगा है । जिसमें से पहला है जीवन के प्रथम हजार दिनों पर ध्यान केंद्रित करना है ,दूसरा है पोषण ट्रैक्टर पर सेल्फ पंजीकरण हेतु लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार प्रसार करना, तीसरा है सीमैम मॉड्यूल के क्रियान्वयन के माध्यम से कुपोषण का प्रबंध करना है, चौथा है बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रचार प्रसार करना, पांचवा एवं अंतिम है मिशन लाइफ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 सहित अन्य नियमित गतिविधियां और इसमें जो महत्वपूर्ण बात है इसमें कुल 9 विभागों से समन्वय कर उनका सहयोग लेकर इस पोषण पखवाड़ा को सफल बनाना है। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका ,महिला पर्यवेक्षिका ,प्रखंड समन्वयक एवं सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी की सहभागिता से यह पोषण पखवाड़ा को सफल बनाया जाएगा। पोषण अभियान अंतर्गत संचालित डैशबोर्ड से संबंधित तकनीकी सहयोग एवं मॉनिटरिंग के लिए सभी प्रखंड समन्वयक एवं प्रभारी जिला समन्वयक कन्हैया कुमार कार्यरत हैं। कन्हैया कुमार ने बताया कि महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका को डैशबोर्ड इंट्री एवं थीम के बारे में प्रशिक्षण दे दिया गया है। जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि इस पोषण पखवाड़ा में महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी भी आवश्यक प्रचार प्रसार एवं सहयोग करेंगे।
TagsICDSतत्वावधान7वां पोषण पखवाड़ाशुभारंभजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





