बिहार

शहीद छात्र नेता Prabhat Kumar की 37वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित

Gulabi Jagat
22 Oct 2024 4:31 PM IST
शहीद छात्र नेता Prabhat Kumar की 37वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित
x
Lakhisarai लखीसराय। जिला मुख्यालय पुरानी बाजार धर्मशाला में मंगलवार को रामस्नेही पासवान की अध्यक्षता में शहीद प्रभात कुमार की 37 वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा शहीद छात्र नेता प्रभात कुमार के तैल चित्र प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि कर उन्हें नमन एवं वंदन किया गया । मौके पर तमाम लोगों ने प्रभात चौक पर उनके आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की विचार रखी। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार, मुंशी पासवान, विनय कृष्णा मेहता ,दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी, शंभू कुमार, परमेंद्र कुमार, जोशी मिस्त्री ,कृष्ण देव कुमार, रामदेव राम ,दीपक कुमार वर्मा, नवल भारती ,अशोक कुमार चंद्रवंशी, अरुण राम ,पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार ,विजय कुमार ,उमेश राम चंद्रवंशी , अजय कुमार चंद्रवंशी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
Next Story