बिहार

बिहार में बड़े पैमाने पर 29 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, आईजी विनय कुमार को पटना मुख्यालय की मिली जिम्मेदारी

Renuka Sahu
31 Dec 2021 4:08 AM GMT
बिहार में बड़े पैमाने पर 29 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, आईजी विनय कुमार को पटना मुख्यालय की मिली जिम्मेदारी
x

फाइल फोटो 

बिहार में दो पुलिस महानिदेशक, तीन अपर पुलिस महानिदेशक सात पुलिस महानिरीक्षक एवं 17 उप पुलिस महानिरीक्षक स्तर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित कुल 29 वरीय अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में दो पुलिस महानिदेशक (डीजी), तीन अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सात पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एवं 17 उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित कुल 29 वरीय अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक बनाया गया है।

वहीं, एडीजी तकनीकी सेवाएं अमरेंद्र कुमार आंबेदकर को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का महानिदेशक बनाया गया है। एडीजी, एटीएस एस रवींद्रनण को बिहार राज्य खेलकूद प्राधिकरण का एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नवप्रोन्नत एडीजी अजिताभ कुमार को एडीजी प्रोविजिनिंग तो संजय सिंह को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।
तिरहुत क्षेत्र के आईजी गणेश कुमार को आईजी तकनीकी सेवाएं, आईजी मुख्यालय राकेश राठी को आईजी केंद्रीय क्षेत्र पटना, नव प्रोन्नत आईजी विनय कुमार को आईजी मुख्यालय पटना, प्राणतोष कुमार दास को आईजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पंकज सिन्हा को तिरहुत क्षेत्र का आईजी, ललन मोहन प्रसाद को आईजी मिथिला क्षेत्र दरभंगा, जितेंद्र मिश्रा को आईजी सह अपर महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं बनाया गया है।
बेगूसराय के डीआईजी राजेश कुमार को मानवाधिकार का डीआईजी, नवप्रोन्नत डीआईजी सुनील कुमार को डीआईजी सुरक्षा विशेष शाखा, डीआईजी डेहरी ऑनसोन पी. कन्न को डीआईजी विशेष निगरानी इकाई, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे डीआईजी शिवदीप वामन रॉव लांडे को डीआईजी सहरसा, डीआईजी महा समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एस. प्रेमलथा को डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, नव प्रोन्नत डीआईजी उपेंद्र कुमार शर्मा को डीआईजी शाहाबाद, सत्यवीर सिंह को डीआईजी बेगूसराय, विकास वर्मन को डीआईजी प्रशासन, मनोज कुमार को डीआईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय मंडल, किम को डीआईजी एसटीएफ, निताशा गुड़िया को डीआईजी सह उप निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी राजगीर बनाया गया है।
नवप्रोन्नत डीआईजी संजय कुमार को डीआईजी मुंगेर, विकास कुमार को डीआईजी सह उप महा समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, दिलीप कुमार को डीआईजी एटीएस, अश्विनी कुमार को डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अमजद अली को डीआईजी सह उप निदेशक, नागरिक सुरक्षा बिहार और अरविंद ठाकुर को डीआईजी सह उप महा समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी बनाया गया है।
Next Story