बिहार

अरवल में 15 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार, इस वजह से बिगड़ी तबीयत

Sarita
5 Oct 2022 8:13 AM IST
15 people became victims of food poisoning in Arwal, due to this their health deteriorated
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां एक साथ 15 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें 9 छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। स

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां एक साथ 15 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें 9 छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दशहरा का मेला घूमने गए थे और वहीं इन्होंने खाना खाया था। इसके बाद ये सभी लोग बीमार हो गए।

मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 15 लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत आ रही है। ये लोग नवमी का मेला देखने गए थे और वहां खाना भी खाया था। इसके बाद ये सभी लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले पर डॉक्टर महेंद्र शर्मा का कहना है कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। बीमार लोगों में 9 छोटे बच्चे समेत महिलाएं भी शामिल है।
Next Story