
x
Samastipur समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच पुलिस ने मामले का जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों की खुशियां पल भर में ही मातम बदल गई हैं|
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर शांति नदी पुल के पास सरस्वती प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे ट्रैक्टर के पलट जाने से ट्राली के अंदर चार लोग दब गए, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक और तीन मासूम बच्चे थे. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बड़ी ही मशक्कत से लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालकर कल्याणपुर पीएचसी भेजा, जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|
TagsSamastipurसरस्वती विसर्जनट्रैक्टर-ट्रॉलीपलटने2मौतSamastipurSaraswati immersiontractor-trolleyoverturning2 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





