असम

लवलीना बोरगोहेन हुए DSP के रूप में नियुक्त, असम सरकार ने दी मंजूरी

Kunti Dhruw
29 Oct 2021 3:19 PM GMT
लवलीना बोरगोहेन हुए DSP के रूप में नियुक्त, असम सरकार ने दी मंजूरी
x
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता (Olympic bronze medalist) और असम की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) को राज्य में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया

गुवाहाटी। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता (Olympic bronze medalist) और असम की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) को राज्य में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया जाएगा। असम के शिक्षा मंत्री रानुज पेगू (Ranuj Pegu) ने गुवाहाटी में कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी। असम कैबिनेट ने लवलीना बोरगोहेन की राज्य पुलिस बल में DSP के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि "हमने लवलीना बोरगोहेन की DSP के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।" एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि लवलीना बोरगोहेन को शुरू में प्रोबेशन पर DSP के रूप में नियुक्त किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक के दौरान लिए गए अन्य प्रमुख फैसलों में, असम सरकार ने "इन्फ्रा परियोजनाओं के लिए नाबार्ड से ऋण जुटाने" का निर्णय लिया है।
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa) ने बताया कि RIDF-XXVII के तहत स्वीकृत परियोजनाओं के लिए असम सरकार द्वारा नाबार्ड से 508.60 करोड़ रुपये का ऋण लिया जाएगा।
Next Story