असम

दलाई लामा ने बाढ़ से तबाही पर जताई चिंता, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा को लिखा पत्र

Gulabi Jagat
22 Jun 2022 10:27 AM IST
दलाई लामा ने बाढ़ से तबाही पर जताई चिंता, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा को लिखा पत्र
x
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा को लिखा पत्र

धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा को को पत्र लिखा है. पत्र में दलाई लामा ने बारिश और बाढ़ को लेकर चिंता व्यक्त की ,जिसके कारण काफी नुकसान हुआ और बड़ी संख्या में लोगों को बाढ़ के कारण विस्थापित करना पड़ा.

प्रभावितों के प्रति संवेदना: दलाई लामा ने पत्र में लिखा कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है की असम और भारत के अन्य हिस्सों में मानसून की बारिश साल-दर-साल कहर बरपाती है. दलाई लामा ने लिखा कि मैं हाल ही में आई बाढ़ के कारण आपके राज्य में इतने सारे लोगों को हुई कठिनाई के बारे में दुख व्यक्त करना चाहता हूं. मैं आपको, अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

राहत एजेंसियों की सराहना: दलाई लामा ने अपने पत्र में लिखा कि मैं सराहना करता हूं कि संबंधित एजेंसियां ​​प्रभावित लोगों को बचाने और उन्हें राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. उन्होंने लिखा कि असम के लोगों के साथ अपनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में मैं उन प्रयासों का समर्थन करने के लिए गादेन फोडंग ट्रस्ट से दान कर रहा हूं ,ताकि बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की हर संभव मदद की जा सके.

Next Story