असम
सीएम सरमा ने किया बड़ा एलान, असम में शहरों, कस्बों व गांवों के नाम बदलने के लिए पोर्टल
Renuka Sahu
16 Feb 2022 5:28 AM GMT
x
फाइल फोटो
देश में जारी नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा एलान किया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश में जारी नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों, कस्बों और गांवों के नाम बदलने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए उनकी सरकार एक पोर्टल शुरू करेगी।
सीएम सरमा ने कहा कि जो नाम हमारी सभ्यता, संस्कृति के विपरीत और किसी भी जाति या समुदाय के लिए अपमानजनक हैं, उन्हें बदलने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।
Next Story