असम

असम न्यूज: विधानसभा ने बजट सत्र के आखिरी दिन पारित किए 14 विधेयक, हिमंता सरकार ने किया कमाल

Gulabi Jagat
2 April 2022 1:12 PM GMT
असम न्यूज: विधानसभा ने बजट सत्र के आखिरी दिन पारित किए 14 विधेयक, हिमंता सरकार ने किया कमाल
x
असम न्यूज
गुवाहाटी। असम विधानसभा में हिमंता सरकार ने शुक्रवार को बजट सत्र के आखिरी दिन एक के बाद एक 14 विधेयक पारित किए। इन विधेयक में से एक का संबंध राज्य की आकस्मिक निधि का कोष बढ़ाने वहीं दूसरे का संबंध एक युवा आयोग के गठन से है।
राज्य के वित्त मंत्री अजंता नियोग ने 'असम आकस्मिक निधि (कोष उन्नयन) विधेयक, 2022 पेश किया। इस विधेयक के जरिए आकस्मिक निधि का कोष अनदेखे एवं तत्काल प्रकृति के खर्चे को पूरा करने के लिए वर्तमान 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रूपए किया गया है।
'असम राज्य युवा आयोग विधेयक, 2022' को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री बिमल बोरा ने पेश किया जिसका उद्देश्य युवाओं के शिक्षण एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रमों को लागू करना है।
Next Story