
x
न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरुआत आज शाम कन्याकुमारी से करेंगे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरुआत आज शाम कन्याकुमारी से करेंगे। वहीं इसे लेकर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हकीकत में राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए। भारक एक है, एकजुट है। कांग्रेस को सही मायने में यात्रा 1947 में करनी चाहिए थी जब देश का विभाजन हुआ।
वहीं हिमंत बिस्वा को जवाब में कांग्रेस ने कहा कि यह यात्रा दल की नहीं देश की है। धर्मनिरपेक्षता, संप्रभुता, अखंडता, विविधता में एकता जैसे विचारों में विश्वास रखने वाले लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। भारत को गांधी की आत्मा, गांधी के आदर्श जोड़ते हैं।वर्तमान सरकार में जो माहौल है, उसने भारत के युवाओं के हौसले को तोड़कर रख दिया है।
कदम से कदम मिलाएंगे, अपनों के पास जाएंगे, जनता के लिए आवाज उठाएंगे, देश को बिखरने से बचाएंगे। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारतवर्ष के हर नागरिक को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। आज सरकार द्वारा संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है। भारत जैसे सेक्युलर देश में लोगों के अंदर धर्म के नाम पर नफरत पैदा की जा रही है। भाजपा ने इस देश को कमजोर कर दिया है। देश को जागना चाहिए और देश की जागृति के लिए हम #BharatJodoYatra कर रहे हैं ।
Next Story





