अरुणाचल प्रदेश

केंद्रीय कानून मंत्री ने किया ऐलान, 2022 के अंत तक होगा अरुणाचल में हवाई अड्डे का निर्माण

Deepa Sahu
2 Jan 2022 11:41 AM GMT
केंद्रीय कानून मंत्री ने किया ऐलान, 2022 के अंत तक होगा अरुणाचल में हवाई अड्डे का निर्माण
x
अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के पास होलोंगी हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सरकार जीजान झोंक रही है।

अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के पास होलोंगी हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सरकार जीजान झोंक रही है। इसी पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा, "2022 के अंत तक होलोंगी में हवाई अड्डे (Hollongi Airport) के निर्माण को पूरा करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं।"

उन्होंने बताया कि फ्लाईबिग एयरलाइंस ने "पासीघाट और तेजू को जोड़ने वाले अरुणाचल प्रदेश के सीमांत राज्य में अपने पूर्ण संचालन का विस्तार किया है"। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के पास होलोंगी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा (Greenfield airport) नवंबर 2022 से पहले तैयार होने की उम्मीद है।

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू (Pema Khandu) ने हॉलोंगियां में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की साइट का दौरा किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। केंद्र और अरुणाचल प्रदेश सरकारें यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं कि अगस्त 2022 तक हवाईअड्डा काम करना शुरू कर दें।
जानकारी दे दें कि रनवे की कुल 2300 मीटर लंबाई में से 1500 मीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। 320 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला, ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा (Greenfield airport) एक बार पूरा हो जाने के बाद, पहले चरण में एयरबस A321 जैसे संकीर्ण-बॉडी जेट को समायोजित करने में सक्षम होगा।


Next Story