अरुणाचल प्रदेश

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश कहर, भूस्खलन से 8 लोगों की मौत

Gulabi Jagat
21 May 2022 4:02 AM GMT
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश कहर, भूस्खलन से 8 लोगों की मौत
x
मूसलाधार बारिश कहर
ईटानगर। इस समय पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश अपना कहर बरपा रही है। अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है जिसके चलते काफी नुकसान हुआ है। राज्य के कई जिलों में बारिश और भूस्खलन के चलते हालात खराब हैं। भूस्खलन के चलते राज्य में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
अरुणाचल में भूस्खलन के बाद एक महिला लापता हो गई थी। अधिकारियों ने महिला का शव मिलने की पुष्टि की है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा अब 8 हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और कई जिलों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं।
आपको बता दें केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह 20 व 21 मई को बाढ़ग्रस्त अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो राज्य में बाढ़ राहत समेत कई परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। केंद्रिय मंत्री राज्य को 1000 करोड़ रूपयों की लागत वाली परियोजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य ऐलान भी किए जाएंगे।
Next Story