अरुणाचल प्रदेश

NSCN-IM शीर्ष उग्रवादी को किया गिरफ्तार, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Gulabi Jagat
30 March 2022 1:29 PM IST
NSCN-IM शीर्ष उग्रवादी को किया गिरफ्तार, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता
x
NSCN-IM शीर्ष उग्रवादी को किया गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में उग्रवादी संगठन NSCN-IM के एक शीर्ष उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अरूणाचल प्रदेश पुलिस ने दी है।
पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) चुखु अपा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उग्रवादी संगठन में 'किलोनसर' (मंत्री) का पद संभालने वाले सेमली हखुन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सेमली हखुन को असम पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक अपा ने कहा, "खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए, हमारी टीम 25 मार्च को असम के तिनसुकिया पहुंची और हखुन के ठिकाने का पता लगाने में कामयाब रही। बाद में उसे तिनसुकिया पुलिस के सहयोग से हमारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।" उसके पास से दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और 2.18 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
Next Story