- Home
- /
- राज्य
- /
- अरुणाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की मनोरम कुल्लू घाटी और उसके पड़ोसी जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में एक बार फिर मौसम ने करलट ली है। रविवार की सुबह से ही जहां कुल्लू में मूसलाधार बारिश ने दस्तक दी है, वहीं ऊंचे पहाड़ों पर स्थित लाहौल घाटी में सीज़न की पहली ताज़ा बर्फबारी शुरू हो गई है।इस हिमपात ने क्षेत्र के तापमान में अचानक और भारी गिरावट ला दी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। लाहौल के आसमान से गिरते सफेद फाहे न केवल रोहतांग दर्रा और बारालाचा जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर छाए हैं, बल्कि पूरी लाहौल घाटी भी इसकी चपेट में आ गई है।
बर्फबारी के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाला रोहतांग मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मंडी जिला की सराज घाटी की शिकारी माता मंदिर और आसपास के इलाके में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगे भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में और अधिक हिमपात होने की आशंका जताई है, जिससे प्रशासन और यात्रियों को सतर्क रहने की ज़रूरत है।
TagsHimachal Pradeshसफेद चादरपहाड़Himachal Pradeshwhite sheetsmountains जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





