अरुणाचल प्रदेश

अरुणचाल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन, 2 की गई जान..

Gulabi Jagat
16 May 2022 7:33 AM GMT
अरुणचाल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन, 2 की गई जान..
x
अरुणचाल न्यूज
ईटानगर। Arunachal Pradesh Landslide अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से मिट्टी का बना एक मकान ध्वस्त हो गया जिससे उसमें रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राजधानी के पुलिस अधीक्षक जिमी चिराम ने बताया कि रविवार को भूस्खलन के कारण एक मिट्टी का मकान ढह गया, जिसके मलबे में अब भी एक महिला फंसी है। मलबे से दो शवों को निकाला गया है जबकि महिला के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस अधीक्षक ने कहा, '' महिला को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।'' ईटानगर के थाना प्रभारी फसांग सिमी ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेन बर्मन (50) और तपस राय (15) के तौर पर हुई है। वहीं, कुसुम राय (35) अब भी मलबे में दबी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कुछ जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने यहां के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल, नाहरलगुन के सरकारी माध्यमिक स्कूल और बंदरदेवा के निकम निया हॉल में अस्थायी राहत शिविर बनाए हैं।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story