अरुणाचल प्रदेश

अरुणचाल न्यूज: राज्य के पहले IPS अधिकारी रॉबिन हिबू की जीवनी दिल्ली में लॉन्च, मैरीकॉम और तारा गांधी रहीं मौजूद

Gulabi Jagat
23 March 2022 6:05 AM GMT
अरुणचाल न्यूज: राज्य के पहले IPS अधिकारी रॉबिन हिबू की जीवनी दिल्ली में लॉन्च, मैरीकॉम और तारा गांधी रहीं मौजूद
x
अधिकारी के जीवनी सभी बाधाओं से लड़ने में रॉबिन हिबू के संघर्षों को शामिल किया गया है
अरुणाचल प्रदेश के पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रॉबिन हिबू (Robin Hibu) की जीवनी हाल ही में दिल्ली में मुक्केबाज मैरी कॉम (Mary Kom) और महात्मा गांधी (mahatma Gandhi) की पोती तारा गांधी (Tara Gandhi) द्वारा लॉन्च की गई।
चेन्नई के वॉलनट पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित जीवनी को 2 साल के गहन शोध के बाद दिल्ली के प्रसिद्ध लेखक थानमी खमरंग द्वारा लिखी गई है।
अधिकारी के जीवनी सभी बाधाओं से लड़ने में रॉबिन हिबू के संघर्षों को शामिल किया गया है। साथ उनके द्वारा पूर्वोत्तर के नागरिकों के लिए मदद की अनूठी पहल को भी अंकित किया गया है।
गैर-लाभकारी संगठन हेल्पिंग हैंड्स द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस जीवनी का अनुवाद 'राष्ट्रीय सत्य देश प्रकाशन' द्वारा हिंदी में भी किया जाएगा। रिटेल स्टोर के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
इसके अलावा कोई भी सीधे वॉलनट पब्लिकेशन से इस जीवनी को खरीद सकता है। बता दें कि हर पुस्तक की बिक्री से आए लाभ में से 10 रुपए शहर के किनारे रहने वाले असहाय पूर्वोत्तर नागरिकों के अंतिम संस्कार के लिए समर्पित, आखरी आहुति फंड के लिए 'हेल्पिंग हैंड्स' को दान कर दिए जाएंगे।
Next Story