- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- मोबाइल को लेकर भिड़े...
मोबाइल को लेकर भिड़े छात्र, लाठी-डंडे से हुआ वॉर, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

मोबाइल को लेकर भिड़े छात्र, लाठी-डंडे से हुआ वॉर, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम
आंध्र प्रदेश, काकीनाडा: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से छात्रों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में मोबाइल फोन गायब होने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हॉस्टल परिसर में लाठी-डंडे, चप्पलें और बाल्टियां तक चलने लगीं। बताया जा रहा है कि विवाद स्थानीय छात्रों और पूर्वोत्तर भारत से आए छात्रों के बीच हुआ। शुरुआती विवाद मोबाइल फोन के लापता होने को लेकर शुरू हुआ, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
BREAKING ⚡
— 📍SHANGH CHE🚭 (@JosephNaga1986) August 22, 2026
🚨NORTHEAST STUDENTS ATTACKED BY MOB AT SK COLLEGE OF NURSING, ANDHRA PRADESH @AndhraPradeshCM
22 August 2026
📍Valasapakala, Kakinada
—A scuffle reportedly broke out between Northeast and local girl students following allegations of stolen mobile phones… pic.twitter.com/HN8X6ZfRsW
They’re safe and they have given with a separate accommodation and things are sorted now. pic.twitter.com/0mild2C3BF
— anigalla🇮🇳 (@anigalla) August 22, 2026





