- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- अमरावती में किसान...
आंध्र प्रदेश
अमरावती में किसान रवींद्र ढोकणे ने मिलेट्स खेती को दिया बढ़ावा
SHIDDHANT
17 Sept 2025 12:27 AM IST

x
AMRAWATI अमरावती: वर्ष 2023 को 'मोटे अनाज वर्ष' (अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स दिवस) के रूप में घोषित किए जाने के बाद, देशभर में मिलेट्स यानी मोटे अनाज को लेकर जागरूकता और खेती का चलन तेजी से बढ़ा। इस पहल से न केवल किसानों को नई उम्मीद मिली है, बल्कि लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का विकल्प मिला है। इसी दिशा में अमरावती जिले के निवासी किसान रवींद्र ढोकणे ने भी एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने अकोला स्थित डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ से मिलेट्स की खेती को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब तक 360 किसानों को इस योजना से जोड़ा है। इसके अलावा मेलघाट (चिखलदरा) क्षेत्र के भी 100 किसान इस योजना पर कार्य कर रहे हैं। रवींद्र ढोकणे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं अमरावती जिले के गणेशपुर गांव का निवासी हूं और पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। जब 2023 को मोटे अनाज का वर्ष घोषित किया गया, तो मुझे प्रेरणा मिली और मैंने इस दिशा में काम शुरू किया। मैंने एक 'फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी' की स्थापना की है, जिसके जरिए हम मिलेट्स पर काम कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने किसानों को बीज उपलब्ध करवाकर उन्हें मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया है। आज हमारे साथ 360 किसान जुड़ चुके हैं और मेलघाट के 100 किसान भी इस कार्य में भागीदारी कर रहे हैं। रवींद्र ढोकणे का कहना है कि वह 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के तहत मिलेट्स से बने अलग-अलग उत्पाद भी तैयार कर रहे हैं, ताकि बाजार में स्थानीय स्तर पर मिलेट्स की मांग बढ़े और किसानों को लाभ मिले। उन्होंने मोटे अनाज की उपयोगिता को समझाते हुए कहा, "मिलेट्स ग्लूटेन-फ्री होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। ये शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं और एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। आज हर घर में कोई न कोई बीमारी से जूझ रहा है, ऐसे में मिलेट्स एक वरदान बनकर उभर सकते हैं। रवींद्र ढोकणे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिलेट्स को लोकप्रिय बनाने वाले वैज्ञानिक डॉ. खादर वली का भी आभार जताया और कहा कि ये दोनों देश को निरोग भारत बनाने की दिशा में बड़ा योगदान दे रहे हैं।A
Tagsमिलेट्समोटे अनाज वर्ष 2023अमरावती किसानरवींद्र ढोकणेवोकल फॉर लोकलस्वस्थ जीवनग्लूटेन-फ्री अनाजकिसान प्रशिक्षणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





