- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- Andhra Pradesh : श्री...
आंध्र प्रदेश
Andhra Pradesh : श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा, सात लोगों की मौत
Sarita
30 April 2025 7:47 AM IST

x
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बड़ा हादसा हुआ है। यहां श्री वरहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चांदोत्सव के दौरान 20 फीट लंबा हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री और आपदा प्रबंधन वंगालापुडी अनिता भी मौके पर पहुंच गईं।
जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद के मुताबिक श्री वरहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चांदोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी बीच अचानक मंदिर का 20 फीट लंबा हिस्सा गिर गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की ओर से तलाशी और बचाव अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। अक्षय तृतीया के अवसर पर मंदिर में चांदोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। मान्यता है कि इस पावन अवसर पर भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी अपने वास्तविक स्वरूप में भक्तों के समक्ष प्रकट होते हैं। इसके लिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ थी। भीड़ के दबाव के कारण मंदिर का 20 फीट लंबा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
हादसे में सात लोगों की मौत
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ के एक जवान के मुताबिक, "घटना में सात लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे।" इस घटना पर पूर्व भाजपा एमएलसी माधव ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो अक्षय तृतीया के अवसर पर हुई। यह सुबह 2.30 बजे हुई। सरकार घटना की जांच करेगी और पीड़ितों को मुआवजा देगी।
TagsAndhra Pradeshश्री वराहालक्ष्मीनरसिम्हा स्वामीमंदिरहादसासातमौतAndhra PradeshSri VarahalakshmiNarasimha Swamytempleaccidentsevendeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





