आंध्र प्रदेश

Andhra Pradesh:गणेश विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत, एक घायल

Sarita
1 Sept 2025 6:10 AM IST
Andhra Pradesh:गणेश विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत, एक घायल
x
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम मंडल में रविवार को गणेश शोभयात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में रखी गणेश प्रतिमाएं स्थानीय लोगों की थीं।
नरसापुरम मंडल में गणेश शोभायात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Next Story