आंध्र प्रदेश

Andhra Pradesh: बस गहरी खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत,अन्य यात्री घायल

Sarita
12 Dec 2025 8:23 AM IST
Andhra Pradesh:  बस गहरी खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत,अन्य  यात्री घायल
x
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चिंतूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक पैसेंजर बस गहरी खाई में पलट गई। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई यात्रियों की हालत गंभीर है।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में कल देर रात एक बड़ा हादसा हुआ जब एक प्राइवेट ट्रैवल्स की बस कंट्रोल खोकर चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर गहरी खाई में गिर गई। नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 37 यात्री सवार थे। बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी जब यह हादसा हुआ। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
Next Story