आंध्र प्रदेश

कुछ देर में जारी होगा आंध्र प्रदेश दसवीं का रिजल्ट, bse.ap.gov.in पर करें चेक

Renuka Sahu
4 Jun 2022 5:19 AM GMT
Andhra Pradesh 10th result will be released shortly, check at bse.ap.gov.in
x

फाइल फोटो 

आंध्र प्रदेश एसएससी परीक्षा परिणाम रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है। बो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आंध्र प्रदेश एसएससी परीक्षा परिणाम (APBSE SSC) रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (Board of Secondary Education, Andhra Pradesh) आज यानी कि 04 जून को दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आंध्र प्रदेश एसएससी परिणाम 2022 की घोषणा विशेष प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग, बी राजशेखर द्वारा (Special Principal Secretary, Department of Education, B Rajasekhar) सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इसके बाद, APBSE सेकेंडरी स्कूल सार्टिफिकेट (Secondary School Certificate, SSC) नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in. पर अपलोड हो जाएंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स जागरण जोश डॉट कॉम पर भी नतीजे देख सकते हैं। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने 10वी की परीक्षा दी है, वे जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद नतीजे देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं के नतीजे देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
AP SSC Result 2022: आंध्र प्रदेश एसएससी परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
आंध्र प्रदेश 10वीं रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bse.ap.gov.in पर जाएं। इसके बाद , यहां दिख रहे एपी एसएससी परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉग-इन विवरण दर्ज करें- रोल नंबर, जन्म तिथि। इसके बाद, SSC, 10वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब एसएससी परिणाम 2022 डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
एपी एसएससी मेरिट लिस्ट नहीं होगी घोषित
एपी एसएससी कक्षा 10 परिणाम मेरिट सूची इस वर्ष घोषित नहीं की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकों के बजाय, छात्रों को विषयों में ग्रेड आवंटित किए जाएंगे।
एपी एसएससी परीक्षा 2022 का आयोजन 27 अप्रैल से 9 मई, 2022 तक हुआ था। वहीं रिपोर्टों के अनुसार, इस साल लगभग 6.5 लाख छात्रों ने इस बार एपी 10 वीं की परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में दी। वहीं अब एक महीने से भी कम समय में बोर्ड परिणामों की घोषणा करने जा रहा है।
साल 2021 में ऐसा रहा था रिजल्ट
पिछले साल एपी एसएससी परीक्षा के लिए 5.38 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 3,22,945 लड़कों और 3,04,036 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Next Story