राज्य

ओडिशा पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी देगी आजसू, कई नेताओं को कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

Khushboo Dhruw
15 Jan 2022 3:47 PM GMT
ओडिशा पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी देगी आजसू, कई नेताओं को कार्यकर्ता पार्टी में शामिल
x
आजसू पार्टी ओडिशा में दलीय आधार पर होनेवाले पंचायत चुनाव में अपना प्रत्याशी देगी। इसे लेकर पार्टी द्वारा वहां के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराने की कवायद की जा रही है।

आजसू पार्टी ओडिशा में दलीय आधार पर होनेवाले पंचायत चुनाव में अपना प्रत्याशी देगी। इसे लेकर पार्टी द्वारा वहां के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराने की कवायद की जा रही है। इस क्रम में शनिवार को भारतीय मित्र पार्टी के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष मिलन चंद्र महतो के नेतृत्व में इस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की।

ओडिशा में किया जीत का दावा
पार्टी ने पूरी ओडिशा इकाई आजसू में मर्ज होने का दावा किया है। इसके साथ ही ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के नेता भी वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में आजसू में शामिल हुए। इनमें सुंदरगढ़ के लहसिनपारा से मिलन चंद्र महतो, बिसरा से ध्रुव चंद्र महतो एवं निशामनी महतो, तोआंगर पाली से मणिदयाल खलखो, लहङ्क्षसपारा से निरंजन होरो, ब्रह्मणितरंग राउरकेला से रामाकांत बेहरा, रवि सिंह, क्योंझर से कुशेश्वर महतो आदि शामिल हैं। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने सभी का आजसू पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि आजसू पार्टी ओडिशा पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी देगी।


Next Story