- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Zucchini Noodles :आसान...
लाइफ स्टाइल
Zucchini Noodles :आसान रेसिपी से घर पर बनाएं जुकीनी नूडल्स, बच्चे हो जाएंगे खुश
Sarita
14 May 2025 12:45 PM IST

x
Zucchini Noodles : अगर आप नूडल्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन सेहत की भी चिंता रहती है, तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया हेल्दी ऑप्शन लेकर आए हैं। इसका नाम है जुकीनी नूडल्स। इसे लोग प्यार से जूड्ल्स भी कहते हैं। ये नूडल्स खाने में टेस्टी तो लगते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
जुकीनी नूडल्स बनाने की सामग्री:
जुकीनी – 3-4 (पकी हुई)
ऑलिव ऑयल – 2 टेबलस्पून
लहसुन – 1 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
शिमला मिर्च – हरी, लाल, पीली
चिली फ्लेक्स – 1/2 टेबलस्पून
पत्ते वाली प्याज – गार्निश के लिए
पनीर – आधा कटोरी
बेसिल के पत्ते – गार्निश के लिए
नमक – स्वादानुसार
ऑरिगेनो – 1/2 टेबलस्पून
विनेगर – 1 टेबलस्पून
सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
जुकीनी नूडल्स बनाने का आसान तरीका:
सबसे पहले जुकीनी को छील लें और अच्छे से धोकर थोड़ा पानी में भिगो दें।
अब पीलर या स्पाइरल स्लाइसर से जुकीनी के लंबे-लंबे नूडल्स बना लें।
एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें जुकीनी नूडल्स डालकर 1-2 मिनट पकने दें। फिर गैस बंद करके नूडल्स को छान लें।
अब एक पैन में ऑलिव ऑयल डालें। उसमें बारीक कटा लहसुन और शिमला मिर्च डालकर भूनें।
जब ये थोड़ा पक जाए, तो उसमें जुकीनी नूडल्स डालकर अच्छे से मिक्स करें।
फिर नमक, सोया सॉस, विनेगर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
अब 3-4 मिनट तक सारी चीजें मिलाते हुए पकाएं।
गैस बंद करने के बाद ऊपर से पनीर, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, स्प्रिंग अनियन और बेसिल के पत्ते डालकर सजा दें।
अब आपका हल्का, टेस्टी और हेल्दी जुकीनी नूडल्स तैयार है। गरमागरम सर्व करें।
TagsZucchini Noodlesजुकीनीनूडल्सZucchiniNoodlesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





