लाइफ स्टाइल

खजूर खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

Mohammed Raziq
18 Aug 2023 2:12 PM IST
खजूर खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
x
नहीं जानते होंगे आप
खजूर को बहुत से लोग नापसंद किया जाता है परन्तु स्वास्थ्य की द्रष्टि से खजूर सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी भोज्य पदार्थ है जिसके सेवन से शरीर को रोग मुक्त किया जा सकता है। यह स्वाद में मीठे लगते है। खजूर का सेवन रोजाना में कम से कम 3- 4 बार करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में विटामिन बी 1, बी 2, बी 3 और साथ ही विटामिन के साथ मिनरल्स भी पाया जाता है जो सेहत के लिए गुणकारी होते है। इसका सेवन करना सर्दियों में ही नहीं बल्कि किसी भी मौसम में किया जा सकता है। आइये जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में....
शरीर में ऊर्जा शक्ति को बढ़ाये
आजकल की युवा पीढ़ी में शारीरिक उर्जा की कमी पाई जाती है, इस कमी को केवल खजूर ही पूरा कर सकता है। खजूर में प्रचुर मात्रा में फ्रुक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है जो शरीर की ऊर्जा शक्ति को बढाता है।
कब्ज की समस्या को दूर करे
बहुत से लोग ऐसे मिल जायेंगे जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है ऐसे में उन्हें खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो शरीर के पाचन तन्त्र को सही करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिसकी वजह से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
को ठीक करने में
बहुत से ऐसे लोग भी मिल जायेंगे जो शराब का बहुत ही ज्यादा सेवन करते है तो ऐसे में उनके नशे को उतारने में खजूर का सेवन किया जा सकता है। शराब से लीवर में टोक्सिक पदार्थ बढ़ जाता है उन्हें खजूर के द्वारा कम किया जा सकता है।
दिल को रखे मजबूत
खजूर में लो सोडियम और हाई पोटेशियम होता है जो हार्ट रेट का सही संचालन करता है और साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। दिल के मरीजों को खजूर का नियमित तौर पर सेवन करना अच्छा होता है।
गठिया रोग में फायदेमंद
एक उम्र आने के बाद शरीर कई रोगों से ग्रसित हो जाता है उन्ही रोगों में एक है गठिया का रोग जिसमे खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों की ताकत को बढाता है और गठिया का रोग होने की सम्भावना को कम करता है।
Next Story