लाइफ स्टाइल

आलू-प्याज़ की सब्ज़ी का जयपुरी जायका आएगा आपको पसंद

Kiran
23 Jun 2023 5:07 AM GMT
आलू-प्याज़ की सब्ज़ी का जयपुरी जायका आएगा आपको पसंद
x
आवश्यक सामग्री
- 4 आलू (उबले और कटे हुए)
- 8 छोटे प्याज़ (लम्बाई में कटे हुए)
- 1 टीस्पून जीरा
- 3/4 कप टोमैटो प्यूरी
- 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 तेजपत्ता
- नमक स्वादानुसार
- 2 टेबलस्पून तेल
- थोड़ा-सा हरा धनिया (बारीक़ काट हुआ)
पेस्ट के लिए सामग्री (मिक्सर में सारी सामग्री और थोड़ा-सा पानी मिलाकर पीस लें)
- 1 प्याज़
- 3 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 6-7 साबूत धनिया
- 4-5 कलियां लहसुन
- अदरक का 1 छोटा टुकड़ा
बनाने की विधि
- कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल गरम करके जीरे का छौंक लगाएं।
- कटा हुआ प्याज़ डालकर नरम होने तक भून लें।
- आलू और नमक डालकर 3-4 मिनट तक भून लें।
- आंच से उतार लें। इसी कड़ाही में बचा हुआ तेल गरम करें।
- तेज़पत्ता और पिसे हुए प्याज़ का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
- सारे पाउडर मसाले, टोमैटो प्यूरी और नमक मिलाकर कड़ाही के तेल छोड़ने तक भून लें।
- भुने हुए आलू-प्याज़ डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं।
- आंच से उतारकर हरे धनिया से गार्निश करें।
- गरम परांठे या रोटी के साथ सर्व करें।
Next Story